विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त 24 और 25 दिसंबर को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, 24 और 25 दिसंबर को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



डॉ महंत 24 दिसंबर को रायपुर से प्रस्थान कर (व्हाया – खरोरा, पलारी, डोटोपार, कसडोल मार्ग) से नगर पंचायत शिवरीनारायण दोपहर दो बजे पहुंचेंगे। दोपहर भोजन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे नगर पंचायत शिवरीनारायण से प्रस्थान कर 2:45 बजे ग्राम सिवनी-नैला में आयोजित सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे सायं 4:45 बजे जांजगीर, सायं 6:30 बजे चांपा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि 9 बजे नगर पंचायत सारागांव पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

इसे भी पढ़े -  मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित; बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर हुआ हादसा

अगले दिन 25 दिसंबर को सारागांव से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे से सक्ती के प्रेस क्लब भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम और दोपहर भोजन पश्चात दोपहर 3 बजे से सक्ती के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला स्तरीय सम्मेलन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ महंत सायं 4:00 बजे सक्ती से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने आदेश जारी किया, देखिए सूची, किन्हें, कहां पोस्टिंग मिली...

error: Content is protected !!