बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को इलाज के लिए लाया गया रायपुर, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हुए थे घायल

रायपुर. ‘Bachpan Ka Pyaar’ fame Sahadev Dirdo बचपन का प्यार गाना गाकर सुर्खियों में आए सुकमा के 13 वर्षीय सहदेव दिरदो को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। सहदेव दिरदो मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। सुकमा जिला मुख्यालय के शबरी नगर में ये हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना में सहदेव के सिर पर चोट आई, जिसके चलते उसे 5 टांके लगाने पड़े।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

‘Bachpan Ka Pyaar’ fame Sahadev Dirdo जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सहदेव को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया था। वहां से सहदेव को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रभारी ने बताया मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के बाद सहदेव को 12 घंटे ऑब्जरवेशन में रखा गया था।
सिटी स्कैन और एक्स-रे रिपोर्ट भी सामान्य आई है। सहदेव के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जानी-मानी हस्तियों ने हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!