3 महीेने में बंद होने जा रहा ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’, एक्टर Pranav Misshra ने किया रिएक्ट

टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 30 अगस्त 2021 में टीवी पर प्रसारित होना शुरू हुआ था. इसमें दिशा परमार और नकुल मेहता लीड रोल में नजर आ रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स आई थीं कि शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. नकुल और दिशा के फैन्स काफी नाराज हो गए थे.

 



उन्हें बड़ा झटका लगा था. रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल की टीआरपी में भारी गिरावट देखने को मिली थीं. मेकर्स सीरियल को इसी महीने के दूसरे हफ्ते में खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

प्रणव ने किया रिएक्ट इस सीरियल में कई टैलेंटेड एक्टर्स एक साथ नजर आते हैं. इसमें से एक हैं प्रणव मिश्रा. हाल ही में प्रणव ने इन रिपोर्ट्स पर रिएक्ट करते हुए बयान जारी किया है. शो के ऑफएयर होने की बात पर प्रणव ने कहा कि वह हर मुसीबत का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

प्रणव का कहना है कि मेरा काम एक्ट करना है. सेट पर फिर चाहे वह मेरा पहला दिन हो या फिर आखिरी दिन. मैं मेहनत से काम करना जानता हूं. बाकी किस्मत का खेल है. इस तरह की अफवाहों से मेरे ऊपर फर्क नहीं पड़ता या मैं इनसिक्योर महसूस नहीं करता.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!