लड़की से छेड़छाड़, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, एससी-एसटी एक्ट के तहत भी किया गया जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक राकेश यादव के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी जुर्म दर्ज किया गया है.

 



पीड़िता लड़की ने बाराद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दर्राभाठा गांव के युवक राकेश यादव के द्वारा लगातार छेड़छाड़ की जा रही है. लड़की की शादी भी तय हुई थी, जिसे युवक ने तोड़वा दिया था. इसके बाद प्रकरण में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया और आरोपी युवक राकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!