Captain Rohit Sharma: ‘लोग क्या कहते हैं उससे फर्क नहीं पड़ता…’, कप्तान बनने के बाद पहली बार बोले रोहित

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आगे की सोचते हुए वनडे में रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का फैसला किया था. विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. विराट कोहली के चाहने वाले बीसीसीआई के इस फैसले से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. वहीं कुछ फैंस इस फैसले को जायज ठहरा रहे हैं.

 



वनडे कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस के बीच नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई को एक खास इंटरव्यू दिया, जिसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. रोहित ने कहा कि लोग क्या बोल रहे हैं उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. रोहित का मानना है कि टीम का पूरा फोकस लक्ष्य हासिल करने पर होना चाहिए, जिसके लिए खिलाड़ियों के बीच मजबूत बॉन्ड बनाने की जरूरत है.

रोहित ने कहा, ‘जब आप भारत के लिए क्रिकेट खेलते हैं तो हमेशा आप पर काफी दबाव होता है. प्रेशर हमेशा रहता है. लोग आपके बारे में सकारात्मक और नकारात्मक बातें करते हैं. व्यक्तिगत तौर पर एक क्रिकेटर होने के नाते अपने काम पर फोकस करना ज्यादा महत्वपूर्ण है. लोगों क्या कह रहें उस पर फोकस करना जरूरी नहीं है. लोग क्या बात कर रहे हैं इस पर आपका नियंत्रण नहीं है. मैं यह बात पहले भी कई बार कह चुका हूं और अब भी कह रहा हूं. ये मैसेज टीम के लिए भी है.’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

रोहित ने आगे बताया, ‘ टीम को भी यह समझने की जरूरत है कि जब हम हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट खेलते हैं तो कई तरह की बातें होती हैं. मगर हमारे हाथ में जो मौजूद हैं, उस पर फोकस करना जरूरी है. मैच जीतना और उस अंदाज में खेलना जिसके लिए हम जाने जाते हैं. बाहर जो बातें हो रही है वह हमारे किसी काम की नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं. हमें खिलाड़ियों के बीच मजबूत बंधन बनाने की जरूरत है, जिससे हमें लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिल सके. राहुल भाई इस चीज के लिए हमारी मदद कर रहे हैं.’
साउथ अफ्रीका टूर के जरिए रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल बतौर फुल टाइम कप्तान अपने कार्यकाल की शुरुआत करने जा रहे हैं. वैसे रोहित शर्मा अभी तक 10 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं. इस दौरान भारतीय टीम को 8 मुकाबलों मे जीत हासिल हुई और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साल 2018 में यूएई में आयोजित एशिया कप का खिताब जीता था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!