फ्री मिलेगी बिजली, मोदी सरकार ने शुरू की ये खास योजना, ऐसे ले सकते हैं लाभ

नई दिल्ली। देश के नागरिकों के लिए केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है, जिससे हम कई तरह के फायदे ले सकते हैं। ‘सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना’ भी इस सूची में शामिल है। इस योजना के माध्यम से आपको फ्री में बिजली मिलेगी। इस योजना के तहत आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसके लिए सरकार भी आपकी मदद करेगी। दरअसल, मोदी सरकार देश में कभी खत्म न होने वाली उर्जा के इस्तेमाल को प्रोत्साहित कर रही है। इसी के तहत ये योजना शुरू की है।

 



केंद्र सरकार इसके लिए उपभोक्तओं को सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन पर सब्सिडी देती है। सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के तहत आप अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप लगा कर बिजली पर होने वाले खर्च को 30 से 50 प्रतिशत तक काम कर सकते हैं। सोलर रूफटॉप से 25 साल तक बिजली मिलेगी और इस योजना में 5-6 साल में ही खर्च का भुगतान हो जाएगा। इसके बाद आपको अगले 19-20 साल तक सोलर से बिजली का फ्री में फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

ऐसे करें अप्लाई
– ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले solarrooftop। gov। in पर जाएं।
– अब होम पेज पर Apply for solar rooftop के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
– इसके बाद खुले पेज पर आपको अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपके सामने सोलर रूफ आवेदन का पेज खुल जाएगा।
– इसमें सभी आवेदन भरकर आवेदन को सब्मिट कर दें।
– इस तरह से आप सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
– सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आप टोल फ्री नंबर- पर जानकारी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!