मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थर्ड जेंडर के युवाओं को किया पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित, विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ ली सेल्फी

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तेंदुआ, नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सरोना के शेल्टर होम में रहकर पढ़ाई कर रहे थर्ड जेंडर के युवा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इन युवाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थर्ड जेंडर के युवाओं से बातचीत की और उन्हें आगे पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

थर्ड जेंडर के युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने थर्ड जेंडर के लिए ड्राइविंग स्किल ट्रेनिंग की फीस में 50 फीसदी तक छूट देने की घोषणा मंच से की।

इस घोषणा पर ट्रांसजेंडर एवं थर्ड जेंडर समुदाय ने मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आईडीटीआर में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे अन्य युवा अभ्यर्थियों से भी मुलाकात कर उनका अनुभव जाना।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!