बच्चे को पेट के बल लेट कर खेलने और पढ़ने की आदत है ?, आगे चलकर हो सकती हैं ये 5 परेशानियां… जानिए…

बचपन से ही बच्चों में अच्छी आदतें डालना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए कि खराब आदतें आपके जीवन में लंबे समय तक असर डाल सकती है। जैसे कि आमतौर पर बच्चे पेट के बल लेटे कर सोते हैं, खाते हैं या फिर खेलते हैं। थोड़े बड़े होने पर यही उनकी आदत बन जाती है और फिर वो आगे चल कर पढ़ाई लिखाई भी लेट कर ही करते हैं। इसकी वजह से बच्चों में बड़े होने के साथ कई सारी शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।  जैसे कि वो बार-बार होने वाले शरीर दर्द की शिकायत कर सकते हैं। समय के साथ वो आलसी हो सकते हैं जिससे उन्हें बाकी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।



पेट के बल सोने से हो सकती हैं ये समस्याएं –

1. गर्दन में दर्द
पेट के बल सोने से आपके गर्दन में दर्द हो सकता है। दरअसल, जब बच्चे पेट के बल लेट कर पढ़ते हैं या खेलते हैं तो घंटों इसी स्थिति में रहने के कारण गर्दन में तेज दर्द होने लगता है। इससे बच्चों को छोटी सी उम्र में ही सर्वाइकल की समस्या हो सकती है। साथ ही वे रह-रह कर इस बात की शिकायत कर सकते हैं कि उनकी गर्दन अकड़ गई है और दर्द हो रहा है। जबकि ये सर्वाइकल के लक्षण हो सकते हैं और गर्दन की नसें प्रभावित हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : हसौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती योजना के तहत बालिकाओं को दी गई सायकिल, मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा हुई शामिल, छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न व्यंजनों का लगाया गया स्टॉल

रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्याएं –

जब आपके बच्चे लेट कर पढ़ते हैं तो उन्हें रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। उनके पीठ में दर्द हो सकता है। साथ ही उनकी रीढ़ की हड्डियों और मांसपेशियों का खिंचाव हो सकता है। इससे बच्चे बार-बार परेशान हो सकते हैं और हड्डियों में दर्द की शिकायत कर सकते हैं। जबकि ये आदत उनके पेट के बल लेटने और रीढ़ की हड्डी के इस्तेमाल  ना कर पाने के कारण हो सकता है।

3. खराब डाइजेशन

पेट के बल लेट कर पढ़ाई करने से या फिर खेलने से बच्चों की डाइजेशन भी प्रभावित हो सकती है। खराब डाइजेशन यानी कि बच्चों में ये मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है और कब्ज और बदहजमी का कारण बनता है। इसके कारण बच्चों का मेटाबोलिज्म स्लो हो सकता है और उनका वजन बढ़ सकता है। साथ ही ये पोस्चर पाचन क्रिया को भी प्रभावित करता है जिसकी वजह से बच्चों की भूख भी प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : सद्भावना भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका व बाल दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित, जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

कमजोर आंखें

पेट के बल सोने कर पढ़ने और खेलने से बच्चों की आंखों पर असर हो सकता है।  दरअसल, बच्चों की आंखों के लिए ये पोजिशन नुकसानदेह है। इससे आंखों पर जोड़ पड़ता है आई साइट वीक हो जाती है। साथ ही इस पोजिशन में लंबे समय तक रहना भी आंखों को धीमे-धीमे कमजोर करने लगता है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों में ग्लूटेन एलर्जी के लक्षण: जानें ग्लूटेन की वजह से बच्चों में होने वाली समस्याओं के बारे में

5. खराब बॉडी पोस्चर

पेट के बल सोना एक खराब बॉडी पोस्चर है जिसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। यानी कि ये बच्चों के पोस्चर को खराब कर सकते हैं। जैसे कि सीधे खड़े होने पर आप देख सकते हैं कि उनकी पीठ सीधी नहीं होती। वे पीठ सीधी करके नहीं चल पाते और इसी तरह उनको अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं।
इसलिए अपने बच्चों को बताएं कि वे कभी भी सो कर या लेट कर कोई काम ना करें। ना ही गेम्स खेलें और ना ही पढ़ें। क्योंकि इससे धीमे-धीमे वो आलसी हो सकते हैं और इसका असर उनके वजन पर भी दिख सकता है। बच्चों को बताएं कि एक सही जगह पर टेबल कुर्सी पर बैठ कर और सही लाइट में पढ़ें। अगर उन्हें गेम्स भी खेलना हो तो आराम से बैठ कर गेम्स खेलें। हर चीज के लिए एक सही पोस्चर में रहें क्योंकि गलत पोस्चर आपको बीमार बना सकता है। अगर आपके बच्चे में ये आदत नहीं है तो उसे एक्सरसाइज करने के लिए कहें और एक्टिव रखें क्योंकि एक्टिव बच्चा दिल और दिमाग दोनों से हेल्दी रखता।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत, नगर पंचायत डभरा में अध्यक्ष दीपक साहू के द्वारा बांटी गई मिठाई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी

error: Content is protected !!