होटल की 22वीं मंजिल से गिरकर फेमस एक्‍ट्रेस की मौत, मर्डर या सुसाइड, बना सस्‍पेंस

नई दिल्ली: जापान की मशहूर एक्ट्रेस सयाका कांडा का निधन हो गया है, उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है।
बताया जा रहा है कि होटल की 22वीं मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन उसने साजिश से भी इनकार नहीं किया है।

 



एक्ट्रेस के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। सयाका कांडा 35 साल की थीं। 18 दिसंबर की रात को ऊंचाई से गिरने के बाद सयाका खून से लथपथ होटल के बाहरी इलाके में मिली थीं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सयाका का रूम होटल के 22वें फ्लोर पर था। वो वहीं से नीचे गिर गई थीं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। हालांकि, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्ट्रेस को नहीं बचाया जा सका। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!