मोक्ष के लिए किया पत्नी और 3 बच्चों की हत्या.. जानिए हत्याकांड की पूरी कहानी

हरियाणा: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर शख्स के खुदकुशी मामले में सामने आया है कि आत्महत्या करने वाला रमेश मोक्ष प्राप्त करना चाहता, इस वजह से उसने यह कदम उठाया है।

 



इस घटना के बाद गांव में हडकंप मच गया और गांव के लोग रमेश के घर के आसपास पहुंच गए। नंगथला गांव के रहने वाले रमेश ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करके खुद आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रमेश की डायरी बरामद की, जिसमें उसने लिखा था, ‘यह दुनिया रहने लायक नहीं है, मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहता हूं लेकिन सोचता हूं कि मेरी मौत के बाद परिजनों का क्या होगा, इसलिए मैंने रात को खीर बनाई, उसमें नशीला पदार्थ डाल दिया और यह खीर पत्नी सहित बच्चों को खिला दी।’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रमेश ने रात को कुदाल मारकर पत्नी व तीनों बच्चों की हत्या कर दी और बाद में उसने बिजली के तार से करंट लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन करंट नही लगा।

इसके बाद उसने बरवाला रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जान दे दी। मृतक की अग्रोहा में दुकान है, जिस पर वह पेंटर का काम करता था।मरने वालों में सुनीता, 15 और 13 साल की उम्र की दो बेटियां और 10 साल का एक बेटा शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!