करिश्मा कपूर से जया प्रदा तक, सनी देओल संग फिल्म करने वालीं इन एक्ट्रेस का हो चुका है तलाक…

सनी देओल बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। अब वह सांसद भी बन चुके हैं। सनी ने अपने समय की तमाम बड़ी एक्ट्रेसेज संग काम किया। सनी देओल के साथ फिल्में कर चुकी कुछ एक्ट्रसेज ऐसी भी हैं जिनका तलाक हो चुका है।

 



आइए देखें कौन हैं ऐसी एक्ट्रेसेज:
सोनम ने सनी देओल के साथ त्रिदेव में काम किया था। साल 2015 में सोनम का उनके पति राजीव राय संग तलाक हो गया था। फराह सनी देओल संग यतीम में काम कर चुकी हैं। फराह ने बिंदु दारा सिंह से शादी की थी जिनसे उनका बाद में तलाक हो गया था।अमृता सिंह ने सनी देओल संग बेताब फिल्म से डेब्यू किया था। अमृता सिंह भी सैफ अली खान से तलाक ले चुकी हैं। करिश्मा कपूर ने सनी देओल संग जीत और अजय जैसी फिल्में की हैं।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

करिश्मा कपूर का भी संजय कपूर संग तलाक हो चुका है।जया प्रदा ने श्रीकांत नाहटा से शादी की थी जिनसे वह बाद में अलग हो गईं। जया ने सनी के साथ जबरदस्त, वीरता और मजबूर जैसी फिल्में की हैं।अर्चना पूरन सिंह सनी देओल संग आग का गोला और रोक सको तो रोक लो में काम कर चुकी हैं। अर्चना का उनके पति से तलाक हुआ था जिसके बाद उन्होंने परमीत सेठी से दूसरा ब्याह रचाया।

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!