कैटरीना कैफ ने शेयर की शादी की फोटो तो निक जोनास ने यूं किया कमेंट

नई दिल्ली. कैटरीना कैफ ने अपने शादी के खास पलों को फैन्स के साथ शेयर कर दिया है. पिछले तीन दिन से इस जोड़ी को लेकर हर जगह हंगामा बरपा हुआ था. आखिरकार उन्होंने अपने फैन्स को शादी की झलक दिखा दी है. कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी की चार फोटो शेयर की हैं और इन फोटो पर फैन्स से लेकर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां तक जमकर कमेंट कर रही हैं.

 



प्रियंका चोपड़ा के बाद अब उनके पति निक जोनास ने भी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को बधाई दी है. कैटरीना कैफ ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना के रूप में हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हैं.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

निक जोनास ने कैटरीना कैफ की शादी वाली इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बधाई.’ कैटरीना कैफ की यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रही हैं, और फैन्स इन फोटो को हाथोंहाथ ले रहे हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी राजस्थान में हुई है. यही नहीं, शादी के फंक्शन 7 दिसंबर को शुरू हुए थे. शादी में बॉलीवुड से चुनिंदा हस्तियां ही शामिल हुई थीं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!