मल्टी-डिवाइस सपोर्ट से चैट ट्रांसफर तक, WhatsApp में इस साल जुड़े ये 5 धांसू फीचर्स…

व्हाट्सऐप के लिए 2021 काफी खास रहा है। इस दौरान वॉट्सऐप ने सालों से तैयार किए जा रहे है फीचर्स और आखिरकार 2021 में पेश किया था, जिसमें मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर शामिल है। आज इस लेख में हम आप लोगों को 2021 में लॉन्च हुए खास फीचर्स के बारे में जानकारी देंगे।



वॉयस मैसेज प्रीव्यू –

वॉट्सऐप यूजर्स अपने वॉयस मैसेज को भेजने से पहले प्ले, पॉज और सुन सकते हैं। इससे पहले यूजर्स के पास वॉयस मैसेज को दोबारा चलाने का ऑप्शन नहीं था।

मल्टी-डिवाइस सपोर्ट –
लंबे समय से WhatsApp द्वारा मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर पर काम करने की जानकारी मिली थी। बहुत बार ऐसा सुनने को मिला कि वॉट्सऐप यह फीचर लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कई वजहों के चलते इस फीचर के रिलीज में देरी हुई थी। आखिरकार 2021 में मल्टी-डिवाइस फीचर को सिर्फ बीटा फॉर्म में यूजर्स के लिए पेश किया गया था। यूजर्स अब एक ही वक्त में कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप में लॉग-इन रह सकते हैं। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वॉट्सऐप में लॉग-इन करने के लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन पर इंटरनेट एक्टिव रखने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर –
इस फीचर को भी 2021 में लॉन्च किया गया है। यह फीचर स्नैपचैट और इंस्टाग्राम में पहले से ही मौजूद था और उसके बाद में व्हाट्सऐप में जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स मैसेज भेज सकते हैं और एक तय समय के बाद भेजा हुआ मैसेज ऑटोमैटिकली हट जाएगा।

iOS से एंड्रॉयड में चैट ट्रांसफर करने की सुविधा –

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

जब एक ऑपरेटिंग सिस्टम से दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम में जाना होता था तो लोगों को वॉट्सऐप चैट ट्रांसफर करने में बहुत दिक्कत आती थी। अब वॉट्सऐप ने आईफोन से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से आईफोन में पुरानी चैट ट्रांसफर करने का फीचर पेश किया है। यूजर्स को लाइटिंग केबल या यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का बिना इस्तेमाल किए ही चैट ट्रांसफर करने की अनुमति मिलेगी। यह फीचर सिर्फ कुछ खास फोन पर ही उपलब्ध है, लेकिन वॉट्सऐप जल्द ही सभी स्मार्टफोन में ये सुविधा मिल सकती है।

ऑडियो और वीडियो कॉल करने का फीचर –

व्हाट्सऐप के वेब वर्जन में कई दिलचस्प अपडेट आए हैं, कंपनी ने अपने वेब वर्जन पर वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान की थी। पहले यह फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप पर ही मिलता था। इसके साथ ही यूजर्स वॉट्सऐप वेब पर फोटो को भेजने से पहले एडिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

error: Content is protected !!