तेजी से बढ़ रहा Omicron, कई देशों में लगा प्रतिबंध, अब भारत में क्या ?, जानिए राज्यवार आंकड़े…

नई दिल्ली. कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन कहर बरपाना शुरू कर दिया है, जिसके चलते कई देशों ने अब पाबंदियां लगानी शुरू कर दिया है। नीदरलैंड की सरकार ने 14 जनवरी तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।

 



इसके अलावा कई ऐसे देश हैं जहां क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन पर ब्रेक लगा दिए हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि बढ़ते मामलों के बीच अब भारत में भी किस तरह की पाबंदियां लगाएगी।

सेलिब्रेशन पर ब्रेक लगा दिए हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि बढ़ते मामलों के बीच अब भारत में भी किस तरह की पाबंदियां लगाएगी।

यहां लगा प्रतिबंध –
नीदरलैंड ने 14 जनवरी तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। वहां अब स्कूल, कॉलेज, म्यूज़ियम, पब, डिस्कोथेक और रेस्टोरेंट्स पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं, अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारें क्रिसमस और नए साल पर भीड़ को देखते हुए आंशिक लॉकडाउन या प्रतिबंध लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

ब्रिटेन में फिलहाल नाइट क्लब और पार्टियों में जाने से पहले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। इजरायल ने आज से अमेरिका, कनाडा और जर्मनी सहित 10 देशों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालकर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

फ्रांस की बात करें तो यहां की सरकार ने क्रिसमस और नये साल पर आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है ताकि लोग इकट्ठे ना हो सकें। इसके अलावा आयरलैंड ने पब और बार में रात 8 बजे के बाद एंट्री बंद करने का आदेश जारी कर दिया है

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

भारत में ओमिक्रॉन के मामलों की बात करें तो यहां केस बढ़कर 161 हो चुके हैं। वहीं ओमिक्रॉन की संक्रमण दर को देखते हुए भारत को भी जल्द बड़ा फैसला लेना होगा। बताते चले कि विशेषज्ञों ने ओमिक्रॉन को कोरोना की तीसरी का कारण बता चुके हैं। वहीं जनवरी में केस बढ़ने की आशंका जताई हैं।

राज्यों में सामने केस –
महाराष्ट्र- 54, दिल्ली-32, तेलंगाना- 20, राजस्थान-17, गुजरात- 13, केरल-11, कर्नाटक-8, उत्तर प्रदेश में 2 और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का एक-एक मामला सामने आया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!