अच्छी खबर : नक्सल इलाके के यश कुमार बने रन मशीन, 14 साल के बल्लेबाज ने 3 मैच में 2 तिहरा और एक शतक जड़ा…

अच्छी खबर : नक्सल इलाके के यश कुमार बने रन मशीन, 14 साल के बल्लेबाज ने 3 मैच में 2 तिहरा और एक शतक जड़ा…

 



रायपुर. 14 साल के यश कुमार वर्धा ने अपनी बल्लेबाजी से कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप अंडर-16 टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और पहले 2 मैच में 2 तिहरे शतक जड़ दिए. नक्सल इलाके नारायणपुर से खेल रहे यश कुमार यहीं नहीं रूके. उन्होंने तीसरे मैच में 175 रन नाबाद पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा है. लगातार तीन मैच में यह कीर्तिमान रचना, किसी के लिए भी आसान नहीं रहता है.
छत्तीसगढ़ का नाम आते ही सभी के दिमाग पर नक्सलियों का चित्र उभर आता है, लेकिन यश जैसे होनहार खिलाड़ी अब इसे मिटाने में जुटे हुए हैं. सरगुजा के खिलाफ तीसरे मैच में शतक लगाने के बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी झटके. यश कुमार वर्धा ने 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था. 3 साल पहले उन्हें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 टूर्नामेंट के लिए संयुक्त टीम में जगह दी गई थी. तब वे सिर्फ 11 साल के थे. इससे उनकी प्रतिभा को समझा जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

355 रन की बड़ी पारी खेली
यश छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे. पिता राम सिंह वर्धा ग्राम पंचायत सचिव हैं, माता गृहणी हैं. यश के खेल को आगे बढ़ाने माता और पिता का योगदान अहम रहा. यश ओपनर बल्लेबाज के साथ लेग स्पिनर भी हैं. यश ने कहा कि घर और क्रिकेट संघ की मदद से वे यहां तक पहुंचे हैं.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

यश ने कांकेर के खिलाफ मैच में 314 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद बस्तर के खिलाफ मैच में इस रिकॉर्ड प्रदर्शन को और आगे बढ़ाते हुए 355 रन बनाए थे.
आपको बता दें, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अब तक नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना रहे हैं. अंडर-19 के एक खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह मिली है. वहीं सीनियर टीम बीसीसीआई के टूर्नामेंट में उतर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!