कभी Neelam Kothari के प्यार में पागल थे गोविंदा, उनके लिए पत्नी Sunita से भी तोड़ ली थी अपनी एंगेजमेंट!

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) 58 साल के हो गए हैं. 21 दिसंबर 1963 को उनका जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. इस बीच बात आज 80-90 के दशक की हिट जोड़ियों में से एक गोविंदा (Govinda) और नीलम कोठारी (Neelam Kothari) की जोड़ी की, जिनके चर्चे आज भी जब-तब इंडस्ट्री में होते रहते हैं. आपको बता दें कि गोविंदा और नीलम की जोड़ी एक समय दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी. वहीं, इन दोनों ही स्टार्स के अफेयर के चर्चे भी अक्सर सुनाई देते थे.

 



गोविंदा और नीलम साल 1986 में आई फिल्म ‘इल्ज़ाम’ में सबसे पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे. इसके बाद नीलम और गोविंदा ने बैक टू बैक 14 फिल्मों में काम किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा, एक्ट्रेस नीलम कोठारी पर पूरी तरह से लट्टू थे और उनसे शादी करना चाहते थे. गोविंदा की वर्तमान वाइफ और तब की गर्लफ्रेंड और मंगेतर रहीं सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से भी एक्टर यही एक्स्पेक्ट करते थे वे नीलम की तरह बन जाएं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

कहते हैं इस बात को लेकर गोविंदा और सुनीता के बीच काफी झगड़े होते थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार आपसी बहस में सुनीता ने नीलम कोठारी को लेकर कुछ कह दिया था. इस बात से गोविंदा इतने खफा हो गए थे कि उन्होंने सुनीता से अपनी एंगेजमेंट ही तोड़ ली थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

बहरहाल, खुद गोविंदा की मानें तो इस घटना के बाद सुनीता यदि उन्हें पांच दिन के अंदर कॉल नहीं करतीं, तो वे नीलम से ही शादी कर लेते. आपको बता दें कि गोविंदा के पिता भी नीलम कोठारी को अपने घर की बहू बनाना चाहते थे. हालांकि, गोविंदा की मां नहीं मानीं और उन्होंने अपने एक्टर बेटे को सुनीता अहुजा से शादी करने के लिए कहा. आपको बता दें कि गोविंदा अपनी मां की कहीं बात कभी नहीं टालते थे. यही वजह थी कि गोविंदा और नीलम के रिलेशन पर हमेशा-हमेशा के लिए ब्रेक लग गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!