हेमा मालिनी ने पहली मुलाकात में दे दिया था धर्मेंद्र को दिल, जानिए… दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी…

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. धर्मेंद्र को पद्म भूषण अवॉर्ड (Padma bhusan Award) से सम्मानित किया गया है. अभिनेता ने एक्शन हीरो से लेकर लवर बॉय तक के सभी किरदार निभाए हैं. एक्टर को हीमैन कहा जाता है.

 



धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी. 1960 से 1970 के बीच उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है. बीते तीन दशकों से धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा जगत में छाए रहे. धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल हैं. उन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदला था.

शादीशुदा होने की वजह से हेमा ने ठुकराया था रिश्ता

धर्मेंद्र ने 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर के साथ शादी की थी. उनके दो बेटे सनी और बॉबी देओल हैं. फिल्मों में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात हेमा मालिनी से हुई थी. 1970 के दशक में धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर आ गया था. लेकिन वो शादीशुदा था इसलिए हेमा मालिनी ने उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया था. धर्मेंद्र अपने जमान में इतना स्मार्ट और खूबसूरत थे कि आम लड़कियां ही नहीं अभिनेत्रियां तक अपना दिल हार बैठी थी. जया बच्चन तो उन्हें ग्रीक देवता मानती हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के प्यार में इतना पागल थे कि उन्होंने अपना धर्म बदलकर उनसे शादी की. दरअसल, उनकी पहली पत्नी तलाक नहीं देना चाहती थी तो उन्होंने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्म बदलकर मुस्लिन बन गए और दिलावर खान रख लिया था और चुपचुपा शादी कर ली. 1979 में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी कर ली.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

हेमा मालिनी ने पहली मुलाकात में धर्मेंद्र को दे दिया था दिल

एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया था कि ”मैं और धर्मेंद्र आज भी एक- दूसरे का खयाल रखते हैं. जिस दिन मैंने धर्म जी को देखा था, तभी मैं जानती थी कि वो मेरे लिए बने हैं. मैं उनके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं. हेमा ने कहा है कि वह जानती हैं कि धर्मेंद्र शादीशुदा हैं, लेकिन पहले ही मुलाकात में अपना दिल दे बैठी थीं. अभिनेत्री ने आगे कहा, मैंने कभी नहीं चाहा कि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर अलग हो जाए. मैंने धर्मेंद्र से शादी की, लेकिन मैं ये नहीं चाहती थी कि मेरी शादी से किसी को भी तकलीफ हो”.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!