हेलीकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत, भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि

नई दिल्ली. तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Indian Air Force Helicopter Crashes) हो गया। इस हादसे में CDS विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका की सहित 13 लोगों की मौत हो गई। भारतीय़ वायुसेना ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है।इससे पहले उनके घायल होने की खबर सामने आ रही थी। बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन अब वायसेना ने जानकारी दी है कि इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। इसके साथ ही उनकी पत्नी की भी मौत इस हादसे में हो गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। उन्होनें इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए ट्वीट किया है कि  तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!