India vs South Africa: टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से ये स्टार बॉलर बाहर

भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लग गया है. तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया भारत के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. आपको बता दें कि एनरिक नोर्किया टेस्ट टीम नें चुने जाने से पहले भी चोट से जूझ रहे थे, लेकिन टेस्ट मैच से ठीक पहले नोर्किया अपनी चोट से नहीं उबर पाए, जिसकी वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर होना पड़ा.

 



एनरिक नोर्किया इस दक्षिण अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी की अहम कड़ी हैं. कैगिसो रबाडा के साथ मिलकर इन्होंने दक्षिण अफ्रीका को अहम मौकों पर सफलताएं दिलाई हैं. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि एनरिक नोर्किया अपनी पहले की इंजरी की वजह से टीम इंडीया के खिलाफ होने वाले 3 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. नोर्किया की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी के नाम का ऐलान कोविड-19 की वजह से नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

कोविड-19 के नए वैरिएंट ‘Omicron’ के मरीज दक्षिण अफ्रीका में ज्यादा हैं इसलिए दोनों टीमें एक कड़े बायो- बबल में रह रही हैं. एनरिक नोर्किया ने इस साल 5 टेस्ट मुकाबलों में 25 विकेट झटके हैं. 28 वर्षीय नोर्किया लंबे समय से अपनी फिटनेस से परेशान हैं. नोर्किया ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47 विकेट हासिल किए. नोर्किया ने अपने टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ 2019 में पुणे में किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

हाल ही में एनरिक नोर्किया  को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अगले सीजन के लिए रिटेन भी किया था. नोर्किया  लगातार अपने प्रदर्शन से दिल्ली के लिए एक अहम खिलाड़ी बन गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!