140 Kg के लड़के की ऐसी दीवानगी, UK पहुंच गई ऑस्‍ट्रेलिया की लड़की, सोशल मीडिया स्‍टार है जोड़ी

कहानी इश्किया है. दो अलग देशों के रहने वाले लोग इंस्‍टाग्राम पर चैट करते हैं. 6 महीनों तक बातचीत का लंबा दौर चलता है. युवक 140 किलो का है और युवती देखने में खूबसूरत है. दोनों की इस जोड़ी को ट्रोलर्स ने काफी ट्रोल किया, लेकिन अब भी ये दोनों साथ हैं. दोनों का एक बहुत ही खूबसूरत बच्‍चा ओलिवर भी है.

 



डेली मेल के मुताबिक, 26 साल की सिएना कीरा ऑस्‍ट्रेलिया की रहने वाली हैं. वहीं 27 साल के जॉर्ज कीवुड यूके में रहते हैं. जॉर्ज पेशे से एक्‍टर हैं.  लेकिन ट्रोलर्स को उनकी ये खूबसूरत जोड़ी हजम नहीं हो रही है. दोनों ही अब टिकटॉक पर भी काफी पॉपुलर हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

दोनों की मुलाकात इंस्‍टाग्राम पर हुई थी. इंस्‍टा पर दोनों की बात का दौर 6 महीनों तक चला था. जॉर्ज कीवुड ने बीबीसी पर कॉमेडी सीरीज पीपल जस्‍ट डू नथिंग में भी काम किया है.
इस दौरान सिएना ने अपनी सेक्‍स लाइफ के बारे में कहा, ये बेस्‍ट है. उन्‍होंने इसे लेकर ट्रोलर्स के लिए भी वीडियो जारी किया है. उन्‍होंने ये भी बताया कि वे एक दूसरे से बहुत प्‍यार करते हैं. अपने बेटे को भी दोनों बहुत प्‍यार करते हैं. कुछ ट्रोलर्स उनकी बुराई करते हैं तो कई लोग उन्‍हें सोशल मीडिया पर टिकटॉक कपल भी कहते हैं. कई लोग जॉर्ज का वजन को लेकर मजाक भी उड़ाते हैं, लेकिन कई यूजर ऐसे भी हैं जो उनकी तारीफ करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

सिएना कहती हैं, मैं अपने प्‍यार के लिए ऑस्‍ट्रेलिया से यूके आ गई. हम लोगों ने पहले 6 महीनों तक बात की थी. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम ये चाहते हैं कि जैसे हैं हमें वैसे ही लोग चाहें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!