धान खरीदी में अनियमितता, खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी

जांजगीर-चांपा: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में राज्य सरकार के निर्देशों का पालन नही करने पर पिहरीद धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी देव कुमार जायसवाल को जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।



नोडल अधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार जाँचकर्ता अधिकारी मालखरौदा शाखा के पर्यवेक्षक द्वारा पिहरीद उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तौल किये गए खरीदे गए धान का वजन अधिक/कम होना पाया गया। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ शासन के धान खरीदी नीति का उल्लंघन है। इस संबंध में स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर धान खरीदी केन्द्र प्रभारी देव कुमार जायसवाल को स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही करने की स्थिति में सहकारी सेवा नियम के तहत कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा। जिसके लिए वे स्वयं जवाबदार होगें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए अकलतरा के पारस साहू हुए सम्मानित

error: Content is protected !!