Taarak Mehta की ‘दयाबेन’ हैं प्रेग्नेंट? सामने आईं बेबी बंप वाली फोटो

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते 13 सालों से टेलीविजन की दुनिया में छाया हुआ है. शो का एक-एक किरदार लोगों के दिलों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
इतना ही नहीं कुछ तो ऐसे भी कलाकार हैं कि सालों पहले शो छोड़ने के बाद आज तक इनकी दीवानगी कम नहीं हुई. ऐसा ही किरदार है ‘दया बेन’ का, जिनका कॉमिक अंदाज शो छोड़ने के 4 साल बाद तक लोगों के जहन में है. इस किरदार को निभाने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी को लेकर इतना क्रेज है कि इनकी निजी जिंदगी पर भी लोगों की पैनी नजर रहती है. अब दिशा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

तस्वीरों ने दी खुशखबरी
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ फोटो फैंस पेज से शेयर की जा रही हैं. जिनमें दिशा वकानी का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. वह अपने कुछ करीबियों और परिवार के साथ खड़ी दिख रही हैं. तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं. ये तस्वीरें सामने आते ही लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. कोई उनसे डिलवरी डेट पूछ रहा है तो कोई उनकी सेहत की चिंता कर रहा है. देखिए ये तस्वीरें…

या है इन तस्वीरों की सच्चाई
हालांकि इस पोस्ट या तस्वीरों से ये क्लियर नहीं हो रहा कि ये फोटो लेटेस्ट है या पुरानी. लेकिन लोगों को इन तस्वीरों पर इसलिए भी यकीन हो रहा है क्योंकि लंबे समय से दिशा की कोई नई तस्वीर सामने नहीं आई, साथ ही उन्होंने अपने को-स्टार जेठालाल यानी दिलीप जोशी की बेटी की शादी में भी शामिल ना होने का फैसला लिया था. अब फैंस ये मान रहे हैं कि दिलीप की बेटी की शादी में दिशा प्रेग्नेंसी के कारण ही नहीं पहुंचीं. लेकिन अब तक इसे लेकर दिशा का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
2017 में बनी थीं बेटी की मां
बता दें कि साल 2017 से दया बेन शो नजर नहीं आ रही हैं. दिशा वकानी की जगह मेकर्स ने किसी दूसरी दया बेन को भी शो में जगह नहीं दी है. साल 2017 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया था. इसी बीच कई बार उनकी अपनी बेटी के संग तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!