गुरु घासीदास बाबा की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुरदी में गुरुघासीदास बाबा की जयंती धूमधाम से उत्सव पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कर्मा नृत्य के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। और घर घर के द्वार द्वार पर अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।

 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा पूरे मानव समाज को शांति और सद्भाव के साथ जीवन जीने का संदेश दिए है । वे पूरे मानव समाज के गुरु हैं। बाबा जी की जीवनी और उनके उपदेशों को छत्तीसगढ़ के स्कूली किताबों में पढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसलिए इस विषय को स्कूली किताबों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए । इससे समाज में और आने वाली पीढ़ी में जनजागृति आयेगी । उन्होंने जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ कैलाश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष बुद्धेश्वर बबलू मैत्री, विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे, सरपंच धरमलाल चंद्रा, सत्यम महिलांगे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

Related posts:

error: Content is protected !!