Jimmy Shergill B’day : हंसते-हंसते जिमी शेरगिल को हो गया था प्यार, पूरी फिल्मी है लव स्टोरी…

जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill ) एक एक्टर होने के साथ प्रोड्यूसर भी हैं जो हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करते हैं. बेहद मूडी माने जाने वाले एक्टर का जन्म उत्तर प्रदेश के शहर गोरखपुर में 3 दिसंबर 1970 में हुआ था. जिमी ने पढ़ाई-लिखाई कुछ नबाबों के शहर लखनऊ से की तो कुछ पंजाब से की. गोरे-चिट्टे बेहद हैंडसम एक्टर के भाई उन्हें शुरू से फिल्मों में ट्राई करने के लिए कहते थे. अपने भाई के कहने पर ही मुंबई गए और रोशन तनेजा के इंस्टीच्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की. इसके बाद 1996 में फिल्म ‘माचिस’ में काम करने का मौका मिला.
जिमी इस मामले में काफी लकी रहे कि उन्हें पहली बार में ही गुलजार साहब जैसे डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिला. जिमी शेरगिल की पहली फिल्म ‘माचिस’ की इतनी चर्चा हुई कि फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने इन्हें ‘मोहब्बते’ में कास्ट कर लिया. इस फिल्म में जिमी को अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला. जिमी शेरगिल ने इसके बाद कई फिल्मों में अलग-अलग दमदार भूमिका निभाई. संजय दत्त के साथ ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में जिमी की शानदार एक्टिंग को भला कौन भूल सकता है. हिंदी के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम करते हैं.
इसके अलावा जिमी शेरगिल ने जब कंगना रनौत के साथ ‘तनु वेड्स मनु’ की तो एक अलग ही अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लिया. इस वर्सेटाइल एक्टर ने हर तरह के रोल में अपना दमखम दिखाया. ‘ए वेडनेस्डे’, ‘माय नेम इज खान’, ‘हासिल’, ‘साहब बीवी और गैंगेस्टर’ जैसी फिल्मों में काम किया.जिमी शेरगिल हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘योर ऑनर 2’ में एक जज की भूमिका निभाते नजर आए. इससे पहले सीजन ‘योर ऑनर’ को दर्शकों ने बेहद सराहा था. जिमी शेरगिल सिल्वर स्क्रीन पर जितने रोमांटिक नजर आते हैं उतने ही असल जिंदगी में भी हैं. इनकी लव लाइफ भी फिल्मी ही है. जिमी की वाइफ प्रियंका पुरी हैं. जिमी की वाइफ प्रियंका ने बताया था कि ‘फिल्म ‘मोहब्बतें’ उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसी फिल्म को देखने के बाद उन्होंने अपने पापा से कहा था कि वो जिमी से शादी करना चाहती हैं’.
जिमी शेरगिल और प्रियंका पुरी की दोस्ती एक शादी में हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. जिमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रियंका का हंसमुख स्वभाव ही मुझे उनके नजदीक ले आयाजिमी शेरगिल ने बताया था कि ‘मुझे इससे पहले किसी ने इतना नहीं हंसाया था. प्रियंका को पता नहीं कैसे लगा कि मैं उन पर हंस रहा हूं, इसलिए बदला लेने के लिए मुझसे शादी कर ली.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

Related posts:

error: Content is protected !!