जरूर जान लें Google का नया नियम, 1 जनवरी से होगा लागू… विस्तार से पढ़िए…

नई दिल्ली. गूगल (Google) की तरफ से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशा-निर्देश पर नियमों में बदलाव किया जा रहा है। जिसका सीधा असर ऑनलाइन पेमेंट करने वालों पर पड़ेगा। यह नया नियम गूगल की सभी सर्विस जैसे गूगल एड (Google Ads), यू-ट्यूब (YouTube), गूगल प्ले स्टोर, और अन्य भुगतान सर्विस पर लागू होगा। ऐसे में गूगल सर्विस यूजर्स जरूर गूगल के नये नियमों में होने वाले बदलाव के बारे में जान लें।

 



आरबीआई  के दिशा-निर्देश पर लागू नया नियम – 
1 जनवरी 2022 से गूगल ग्राहकों की कार्ड डिटेल जैसे कार्ड नंबर और एक्सपाइयरी डेट को सेव नहीं करेगा। बता दें कि इससे पहले तक गूगल आपकी कार्ड डिटेल सेव करता है। ऐसे में जब ग्राहक कोई पेमेंट करता था, तो उसे केवल अपना सीवीवी नंबर दर्ज करना होगा था। हालांकि 1 जनवरी के बाद ग्राहकों को मैन्युअल ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए ग्राहकों को कार्ड नंबर के साथ ही एक्सपायरी डेट याद रखनी होगी। दरअसल आरबीआई की तरफ से संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित बनाने के मकसद से कार्ड डिटेल सेव ना करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

मैन्युअल भुगतान करने वालों पर होगा असर –
अगर आप वीसा या फिर मास्टरकार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको नये फॉर्मेट में कार्ड डिटेल को सेव करने के लिए अथराइज्ड करना होगा। आपको अपने मौजूदा कार्ड विवरण के साथ एक ही मैन्युअल भुगतान करना होगा। बाद में अपना कार्ड विवरण दोबारा दर्ज करने से बचने के लिए, 31 दिसंबर, 2021 से पहले भुगतान पूरा करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

1 जनवरी से दर्ज करनी होगा डिटेल –
अगर आप RuPay, American Express, Discover या फिर Diners Card का इस्तेमाल करते हैं, तो गूगल की तरफ से आपके कार्ड की डिटेल को 31 दिसंबर 2021 के बाद सेव नहीं किया जाएगा। इन कार्ड को नया फॉर्मेट स्वीकार नहीं करता है। ऐसे में 1 जनवरी 2022 से आपको हर मैन्युअल पेमेंट करने पर कार्ड डिटेल दर्ज करनी होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!