OMG : बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म, कुछ देर बाद तोड़ दिया दम… विस्तार से पढ़िए…

यह चौंका देने वाली घटना असम के कछार जिले की धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव की है. यहां एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया था. इस बच्चे के दो पैरों और कानों के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा था. हालांकि, बच्चे ने जन्म के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया.

 



पशुपालक ने बताया कि सोमवार को उनकी बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया तो वे इसे देखकर चौंक उठे. पूरा चेहरा किसी शिशु की तरह ही था और बच्चे की पूंछ भी नहीं थी. खबर फैलते ही गांव के लोग इसे देखने जमा हो गए थे. यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

तस्वीरों से देखा जा सकता है कि बकरी ने अविकसित जीव को जन्म दिया है और उसकी शक्त हूबहू इंसानों से मिलती जुलती दिखाई पड़ रही है. काली बकरी के पेट से भूरे रंग के शिशु समान बच्चे के पैदा होने पर गांववालों ने यह मान लिया था कि उनके किसी के पूर्वज ने जन्म लिया है. लेकिन, बच्चा ज्यादा देर जीवित नहीं रह पाया. इसके बाद गांववालों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, उसको दफनविधि की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!