मंगलवार को करें मंगल ग्रह के इन मंत्रों का जाप, सभी परेशानियों से मिलेगा निजात…

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा आराधना की जाती है। हनुमान जी बल, बुद्धि, विद्या के दाता हैं। इनकी सुमरन करने से सभी बिगड़ें काम बन जाते हैं। बजरंग बली को कई नामों से जाना जाता है। इन्हें संकट हरने वाला भी कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो हनुमान जी का सुमरन करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंगलवार के दिन मंगल ग्रह की भी पूजा की जाती है। ज्योतिषों की मानें तो मांगलिक होने पर जातक के विवाह में बहुत देर होती है। मंगल बली होने से जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। अतः मांगलिक प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार के दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। आइए जानते हैं-

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

मंगल ग्रह का प्रार्थना मंत्र-
‘ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम।
कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।’
मंगल गायत्री मंत्र
ॐ क्षिति पुत्राय विदमहे लोहितांगाय
धीमहि-तन्नो भौम: प्रचोदयात।
मंगल ग्रह का तांत्रिक मंत्र-
-ॐ हां हंस: खं ख:
-ॐ हूं श्रीं मंगलाय नम:
-ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:

ॐ अं अंगारकाय नम: ॐ भौं भौमाय नम:”
ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिमुखाय गरुडानना
मं मं मं मं मं सकल विषहराय स्वाहा।।
इस मंत्र के जाप से जीवन में सुख, शांति और समृधि आती है। अगर आप आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो रोजाना स्नान-ध्यान के बाद कम से कम 11 बार जरूर जाप करें। इससे जीवन में आ रही आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे।
ॐ हं हनुमंते रुद्रात्मकाय हुं फट्
रोजाना पूजा करने के समय इस मंत्र का जाप जरूर करें। इसे हनुमान जी की पूजा करने से पहले उच्चारण करें। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
अन्य उपाय
-मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।
-मंदिर जाकर हनुमान जी को प्रसाद भेंट करें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

-हनुमान चालीसा का रोजाना पाठ करें।
-सुंदरकांड सहित रामचरितमानस का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!