अक्षय कुमार के बेटे आरव को लेकर राजेश खन्ना ने पहले ही करदी थी भविष्यवाणी, कह दी थी ये बड़ी बात…

बॉलीवुड में खिलाडी के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार  ने फिल्म सौगंध से डेब्यू किया था और आज अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर  इस मुकाम पर पहुँच गये है कि किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अक्षय ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है .आज अक्षय  के फैन्स की संख्या करोड़ो में है. अक्षय के चाहने वाले उनकी फाइट और एक्शन के बहुत बड़े फैन है .अक्षय  मार्शल आर्ट सिखने के लिए ख़ास तौर पर मलेशिया गये थे. अक्षय ने अपने फ़िल्मी करियर में हर तरह के किरदार बखूबी  निभाए है. अक्षय के फैन्स उनकी फिटनेस के भी दीवाने है.

 



उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। जवान से लेकर बूढ़े लोगों तक के दिलों को अभिनेता ने जीत लिया और लोग एक अभिनेता के तौर पर अक्षय कुमार को बहुत पसंद करते हैं। अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका ताल्लुक फिल्मी जगत से नहीं है। उन्होंने खुद के दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है।

अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 90 के दशक ने की थी। एक ऐसा भी समय था, जब वह दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से उनके दफ्तर में काम मांगने के लिए जाया करते थे। शायद ही उस समय के दौरान अक्षय कुमार को यह अंदाजा नहीं होगा कि एक दिन वह उन्हीं की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी करेंगे और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के दामाद बन जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

राजेश खन्ना, अक्षय कुमार के सिर्फ दमाद ही नहीं बनें, बल्कि उन्होंने अक्षय कुमार को उनकी फिल्मी करियर को लेकर भी काफी गाइड किया था। जब अक्षय कुमार ने अपना करियर शुरू किया था तो ज्यादातर वह “खिलाड़ी” टाइटल वाले फिल्मों में काम करते थे और उनकी खिलाड़ी सीरीज वाली फिल्में सुपरहिट साबित होती थीं। अक्षय कुमार को असली पहचान खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों से ही मिली है। इसी वजह से वह बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भी कहे जाते हैं। अक्षय कुमार ने हर फिल्म में अपने दमदार एक्शन से सभी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। राजेश खन्ना ने एक बार मीडिया से खास बातचीत की थी। उस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार से उनकी फिल्मों के चुनाव को लेकर थोड़ा बदलाव करने की सलाह दी थी। उन्होंने लीक से हटकर फिल्म करने के लिए कहा था।

दरअसल, यह बात साल 2009 की है। जब राजेश खन्ना ने मीडिया चैनल से बातचीत की थी। उस दौरान उन्होंने यह कहा था कि उन्होंने अक्षय कुमार को अलग-अलग तरह की फिल्मों का चुनाव करने का सुझाव दिया था। राजेश खन्ना ने कहा था कि “मैंने अक्षय से कहा वह अच्छी फिल्मों में काम कर रहे हैं लेकिन मेरी उन्हें सलाह है कि अब उन्हें डांस पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि दर्शकों का मनोरंजन हो। उन्हें ऐसी फिल्मों का चुनाव करना चाहिए, जिनका असर समाज पर पड़े और जिनका कोई प्रयोजन हो।”मीडिया से बातचीत करते समय राजेश खन्ना ने यह भी बताया था कि उन्होंने अक्षय कुमार को अब खिलाड़ी सीरीज में काम ना करने की सलाह दी। हालांकि, इसी के साथ उन्होंने खिलाड़ी कुमार के काम की भी खूब तारीफ की थी। अक्षय कुमार ने भी अपने ससुर से मिली इस सलाह को बहुत ही गंभीरता से लिया और उन्होंने अपने ससुर की सलाह मानते हुए खिलाड़ी सीरीज से दूरी बना ली और उन्होंने अलग तरह की फिल्मों में काम करना आरंभ कर दिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

अक्षय कुमार को लेकर ही नहीं बल्कि राजेश खन्ना ने अक्षय कुमार के बेटे और अपने नाती आरव को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। राजेश खन्ना ने अपने परिवार को लेकर यह बात कही थी कि मुझे अपने परिवार पर गर्व है। हर कोई मेरे लिए खास है। आरव को लेकर राजेश खन्ना ने यह कहा था कि “मैं आज पब्लिक में यह बात कह रहा हूं कि सुपरस्टार राजेश खन्ना के बाद आरव अगला सुपरस्टार होगा।”राजेश खन्ना ने यह भी बताया था कि मैं इसलिए आरव को अगला सुपरस्टार नहीं कह रहा हूं, क्योंकि वह अक्षय कुमार का बेटा है, बल्कि उसमें वह हुनर है और जिस लगन के साथ वह काम करता है, वह फिल्म जगत में अगला सुपरस्टार बन सकता है। बता दें कि साल 2001 में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना विवाह के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद यह आरव और नितारा दो बच्चों के माता-पिता बने।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!