सबसे महंगा तलाक… पत्नी को देने होंगे 5500 करोड़ रुपए… कोर्ट का आदेश…

लंदन. दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने अपनी पत्नी राजकुमारी हया से तलाक ले लिया है। इसके बदले में उन्हें लगभग 5500 करोड़ रुपये (554 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को देने होंगे।

 



ब्रिटेन हाईकोर्ट ने किंग शेख मोहम्मद को तलाक के लिए लगभग 5500 करोड़ रुपये राजकुमारी हया को देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि किंग को यह रकम डिवोर्स सेटलमेंट और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए देनी होगी। यह सेटलमेंट ब्रिटिश कानूनी इतिहास के सबसे बड़े सेटलमेंट में से एक है। राजकुमारी हया जॉर्डन के पूर्व राजा हुसैन की बेटी हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

हाईकोर्ट के जज फिलिप मूर ने अपने फैसले में कहा कि राजकुमारी हया और उनके बच्चों को आतंकवाद या फिर अपहरण जैसे खतरों से बचाने व सुरक्षा देने के लिए खास इंतजाम होने चाहिए। ब्रिटेन में उन्हें खास सुरक्षा की जरूरत होगी।

वकीलों के मुताबिक, शेख की ओर से दी जाने वाली रकम में से 2500 करोड़ रुपये (251.5 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को एकमुश्त दिए जाएंगे। उनके दोनों बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए 2900 करोड़ रुपये सिक्योरिटी के तौर पर बैंक में रखे जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के बड़े होने पर हर साल 112 करोड़ रुपये देने होंगे। राजकुमारी हया ने इस सेटलमेंट के लिए लगभग 14 हजार करोड़ रुपये मांगे थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

राजकुमारी हया शेख मोहम्मद की छटवीं पत्नी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। 2004 में दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से निकाह किया था। वह 2019 में अचानक दुबई छोड़कर इंग्लैंड चली गईं। इसके बाद अपने पति पर कई आरोप लगाए। राजकुमारी ने खुद को जान का खतरा भी बताया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Related posts:

error: Content is protected !!