‘कुछ कुछ होता है’ की सना सईद अब दिखतीं हैं बेहद ग्लैमरस, लेटेस्ट PHOTO देख फैन्स ने पूछा – ये वही अंजलि है ?

नई दिल्ली. करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ तो आप सभी को याद ही होगी. 1998 में आई इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़े थे. यह फिल्म शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के बीच एक ट्रायंगल लव स्टोरी थी. फिल्म में तीनों स्टार के काम को लोगों ने तो पसंद किया ही था, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म में रानी मुखर्जी की बेटी का किरदार निभाने वालीं सना सईद ने हासिल की थी. फिल्म में छोटी अंजलि के किरदार से सभी का दिल जीतने वालीं सना सईद अब बड़ी हो गई हैं. आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए उनकी एक लेटेस्ट फोटो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद यकीनन आप हैरान रह जाएंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

फिल्म कुछ कुछ होता है में मासूम सी दिखने वालीं सना सईद अब बड़ी हो गई हैं. सना सईद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं. सना सईद की उम्र अब 33 साल हो गई है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि जिस लोकप्रियता की हकदार वे थीं, उतनी लोकप्रियता उन्हें हासिल नहीं हुई. उन्हें एक दो फिल्मों के अलावा कुछ डांस रियलिटी शो में भी देखा गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मनमुताबिक सफलता हासिल नहीं हुई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

सना सईद की जो लेटेस्ट फोटो सामने आई है, उसमें उन्हें ब्लैक कलर के शॉर्ट टॉप और पैंट में देखा जा सकता है. इस फोटो में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. फोटो में शोल्डर लेंथ बाल उन पर बहुत सूट कर रहे हैं. अधिकतर लोग तो उन्हें देखने के बाद पहचान ही नहीं पा रहे कि वे वही छोटी अंजलि हैं. आपको कैसी लगी सना सईद की ये फोटो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!