BIG NEWS : सूने घर में 12 लाख के जेवरात की चोरी, 15 हजार नगद भी ले उड़े चोर, डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची

जांजगीर-चाम्पा. जिले में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. डभरा के वार्ड 1 के सूने मकान में चोरों ने 12 लाख से अधिक के जेवरात में हाथ साफ किया है और 15 हजार नगद को भी ले उड़े हैं. मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ डभरा पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है. चोरी की घटना की सूचना के बाद डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट की टीम पहुंची थी, लेकिन अभी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है.डभरा के वार्ड 1 नहरपार में शान्ति कुर्रे का मकान है. 13 दिसम्बर को वे लोग रायपुर गए थे. इस दौरान घर सूना था, जिसके बाद 13-14 दिसम्बर की दरमियानी रात अज्ञात चोर, सूने मकान में घुसे और 3-4 आलमारी को तोड़कर उसमें रखे 12 लाख से अधिक के जेवरात को पार कर दिया है. चोरी की सूचना के बाद आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!