खास खबर : युवकों को मिला पेंगुलिन, अधूरे सैप्टिक टैंक में गिरा मिला, वन विभाग को दी सूचना, पेंगुलिन को देखने जुटी लोगों की भीड़

हरीश साहू
जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के भिलाई गांव में युवकों को रेशम विभाग की नर्सरी के पास पेंगोलिन मिला है. यहां युवकों ने पेंगोलिन को पकड़ा और गांव लेकर पहुंचे. इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है. गांव में पेंगोलिन को देखने ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है.

दरअसल, भिलाई गांव का युवक अनुज रात्रे, रेशम विभाग की नर्सरी की ओर, दोस्तों के साथ घूमने गया था. यहां युवकों को एक अधूरे सैप्टिक टैंक में पेंगोलिन दिखा, जिसे युवकों ने पकड़ा और गांव लेकर पहुंचे. पेंगोलिन मिलने की जानकारी वन विभाग को युवकों ने दी है. फिलहाल, वन विभाग के अधिकारी, भिलाई गांव नहीं पहुंचे हैं और पेंगोलिन को युवकों ने सुरक्षित रखा हुआ है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!