सुनील नरेन ने केकेआर को बताया अपना दूसरा घर, दो बार खिताब जिता चुका है गेंदबाज

आईपीएल 2022 के लिए अपनी रिटेन लिस्‍ट में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने वेस्‍टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन (Sunil Narine) को जगह दी है. फ्रेंचाइजी द्वारा विश्‍वास दिखाए जाने से सुनील काफी गदगद हैं. उन्‍होंने कहा कि यह फ्रेंचाइजी उनके लिए दूसरे घर के समान है. वो लगभग एक दशक से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने साल 2012 और 2014 में कोलकाता को खिताबी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.
गुरुवार को जारी शॉर्ट फिल्म ‘द कमबैक किंग’ में नरेन ने कहा, ‘‘मैं केकेआर के अलावा किसी अन्य जगह जाना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि मैंने अपना सारा क्रिकेट यहां खेला है.’’ केकेआर ने इस 33 वर्षीय क्रिकेट को छह करोड़ रुपये में रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) किया है.नरेन (Sunil Narine) ने पिछले एक दशक में केकेआर की सफलता में अहम भूमिका निभाई है और फ्रेंचाइजी द्वारा तैयार इस शॉर्ट फिल्म में एक क्रिकेटर के रूप में सभी मुश्किलों से उबरते हुए इस स्पिनर के शानदार सफर को दिखाया गया है. नरेन ने पिछले एक दशक में केकेआर की सफलता में अहम भूमिका निभाई है और फ्रेंचाइजी द्वारा तैयार इस शॉर्ट फिल्म में एक क्रिकेटर के रूप में सभी मुश्किलों से उबरते हुए इस स्पिनर के शानदार सफर को दिखाया गया है.
नरेन (Sunil Narine) ने कहा, ‘‘यह (2020 में अवैध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत होना) मुश्किल था लेकिन क्रिकेट मेरे लिए कभी आसान नहीं रहा. मैं जो भी हासिल किया उसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी.’’



इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!