रेलवे ने इन 95 ट्रेनों को किया रद्द, घर से निकलने के पहले देख लें पूरी सूची…

भारत में इन दिनों चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा मंडरा रहा है। आगामी दिनों में इस तूफान की ओडिशा तट से टकराने की आशंका है। यही वजह है कि अब रेलवे ने 3 दिनों के लिए 95 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad Alert) के अलर्ट के बीच यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 2, 3 और 4 दिसंबर के लिए तत्काल प्रभाव से 95 ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक अंडमान सागर के मध्य हिस्से पर निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है।मौसम कार्यालय ने बताया कि इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने और दक्षिण पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में अगले 12 घंटे में दबाव में केंद्रित होने का अनुमान है। इसके चार दिसंबर की सुबह दक्षिण ओडिशा तट के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
तूफान के चलते भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तूफान उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर शनिवार सुबह तक पहुंचेगा, फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ जाएगा। इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है।

 



इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!