एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सातवीं बार चैंपियन बनने उतरेगा यंगिस्तान…

नई दिल्ली. दिल्ली के बल्लेबाज यश धुल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 23 दिसंबर से शुरू होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भारत की 20 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।



टूर्नामेंट से पहले बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में 11 से 19 दिसंबर के बीच अभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 25 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें पांच ‘स्टैंडबॉय’ खिलाड़ी भी शामिल हैं।

बीसीसीआई के बयान के अनुसार, ‘अखिल भारतीय जूनियर चयनसमिति ने यूएई में 23 दिसंबर से शुरू होने वाले एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) अंडर-19 एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारत अंडर-19 टीम का चयन किया है।’

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

धुल ने इस साल के शुरू में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 75.50 की औसत से 302 रन बनाए थे। बोर्ड ने कहा कि अगले साल जनवरी–फरवरी में वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन बाद में किया जाएगा। दो बार के मौजूदा चैंपियन भारत ने एसीसी अंडर-19 एशिया कप छह बार जीता है जबकि 2012 में उसने पाकिस्तान के साथ खिताब साझा किया था।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

एशिया कप के लिए भारत अंडर-19 टीम इस प्रकार है :
हरनूर सिंह पन्नू, अंगक्रिश रघुवंशी, अंश गोसाई, एसके राशिद, यश धुल (कप्तान), अनेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्या यादव (विकेटकीपर) , राजनगद बावा, राजवर्धन हैंगरगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, ऋषित रेड्डी, मानव पारख, अमृत राज उपाध्याय, विक्की ओस्तवाल, वासु वत्स (फिटनेस मंजूरी मिलने पर)।

Leave a Reply

error: Content is protected !!