आपके SBI अकाउंट में कैश डिपॉजिट पर भी कट जाएंगे पैसे, जानिए क्या है वजह…

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एसबीआई का एक ऐसा भी नियम है, जिसके तहत अगर आपके बैंक अकाउंट में किसी दूसरे ने भी पैसे जमा कराए हैं तो आप ही के खाते से पैसे कटेंगे। ये नियम कैश डिपॉजिट मशीन यानी सीडीएम से पैसे जमा कराने पर लागू होता है। अगर किसी ने सीडीएम के जरिए आपके बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराए हैं तो आप ही के खाते से पैसे कटेंगे।

 



आपको बता दें कि एक बार पैसे जमा करने पर खाताधारक के अकाउंट से 25 रुपए तक कटते हैं। इसमें जीएसटी भी शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

कैसी होती है ये मशीन –
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एक एटीएम जैसी एक मशीन है। इससे आप एटीएम या डेबिट कार्ड का उपयोग करके सीधे आपने खाते में नकदी जमा कर सकते हैं। आप शाखा में गए बिना अपने खाते में तुरंत क्रेडिट के लिए इस मशीन का उपयोग कर सकते हैं। लेनदेन की रसीद भी मिल जाती है।

ये हैं फायदे –
– आपके अकाउंट में तुरंत पैसे आ जाते हैं।
-कागजरहित लेनदेन
-प्रति लेनदेन की सीमा 49,900 रुपए है और डेबिट कार्ड् के माध्यम से 2.00 लाख रुपए है (बशर्ते खाते में पैन नंबर दर्ज हो)।
-आप अपने पीपीएफ, आरडी और ऋण खातों में भी नकदी जमा कर सकते हैं।
-एक बार के लेनदेन में 200 तक मुद्रा नोट जमा किए जा सकते हैं।
-सीडीएम केवल 100/- रुपए, 500/- रुपए और 2000/- रुपए के मूल्य वर्ग के नोट स्वीकार करती है।
-आपको अपने खाते में हुए पिछले 10 लेनदेनों की जानकारी मिल जाती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!