मैदान पर देख कांप जाती थी विरोधी टीम, आज परिवार पालने के लिए ट्रक चलाने को मजबूर है ये क्रिकेटर…

एक इंसान को अपनी आजीविका चलाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत होती है पैसों की, पैसा सबसे बड़ी चीज है। जो किसी भी इंसान के लिए अपने परिवार का पेट पालने और अपनी आजीविका को चलाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है, जिस तरह से किसी इंसान के लिए अच्छे दिन आते हैं उसी तरह से कईयों के जीवन में बुरे दिनों का भी प्रवेश होता है जिसके लिए अपने परिवार को पालने तक के लिए संघर्ष करना पड़ता है।



पैसों की कमी के चलते क्रिस क्रेन्स कर रहे हैं ये काम
वैसे देखा जाए तो क्रिकेट के खेल में भी पैसा बहुत है। जब तक एक क्रिकेटर खेल रहा है और अपने देश की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा है तब तक तो उस पर पैसों की बारिश होती रहती है, लेकिन टीम से बाहर होने के बाद उन्हें भी अपनी आजीविका का साधन ढुंढना ही पड़ता है।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

भारत में तो ऐसा हाल तो ना के बराबर क्रिकेटरों की हुआ हैं, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी हैं जिसने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से एक विश्वसनीयता हासिल की थी, लेकिन आज उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
क्रिस क्रेन्स को परिवार का पालन-पोषण करने के लिए चलाना पड़ रहा है ट्रक
इस क्रिकेटर को अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी का जुगाड़ करने के लिए ट्रक चलाना पड़ रहा है। जी हां, ये वास्तविकता है और ये क्रिकेटर हैं न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर रहे क्रिस क्रेन्स….. अपने समय के धाकड़ खिलाड़ी रहे क्रिस केन्स के जीवन में इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

क्रिस क्रेन्स को पैसों की तंगी के चलते अपने परिवार का पेट पालने के लिए ट्रक चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है और वो ऑकलैंड की सड़कों पर ट्रक चलाकर अपना गुजारा कर कर रहे हैं।

कुछ ऐसा रहा क्रिस क्रेन्स का क्रिकेट करियर
विश्व क्रिकेट में एक समय क्रिस क्रेन्स का एक जबरदस्त नाम चलता था। क्रिस क्रेन्स अपने समय में तो न्यूजीलैंड के ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार ऑलराउंडर्स में शुमार थे क्रिस क्रेन्स ने न्यूजीलैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया है।
क्रेन्स ने जहां टेस्ट क्रिकेट के 62 मैचों में 3320 रन बनाने के साथ ही 218 विकेट झटके हैं, वहीं वनडे क्रिकेट में क्रेन्स ने 4915 रन बनाने के साथ ही 201 विकेट लिए हैं ,वहीं क्रेन्स टी-20 क्रिकेट के केवल दो मैच ही खेल सके।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

error: Content is protected !!