पाई-पाई को तरस गए थे ये 4 सितारें, किसी ने की गार्ड की नौकरी तो कोई घर में अकेला दम तोड़ गया…

समय का पहिया भी बड़ा अजीब होता है. ये कब आपको सिंहासन पर बैठा दे और कब रोड पर ले आए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. अब फिल्म इंडस्ट्री को ही ले लीजिए. यहाँ कई सितारें आते हैं और कई चले भी जाते हैं. हालाँकि, आमतौर पर इन दिनों फ्लॉप सितारें भी एक आलिशान जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन सभी सितारों की ऐसी किस्मत नहीं होती हैं. कई बार तो एक जमाने में हिट स्टार होने के बावजूद लोग रोड पर आ जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जो एक जमाने में फिल्मों में बहुत काम किया करते थे, लेकिन बाद में वक़्त के पहिए ने उनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय कर दी थी…



पूजा डडवाल (Pooja Dadwal)

आप लोग शायद इस नाम को अभी नहीं जानते हो, लेकिन एक ज़माने में पूजा डडवाल काफी एक्टिव एक्ट्रेस हुआ करती थी. पूजा ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘वीरगति’ फिल्म में काम किया था. पूजा की लाइफ में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी. आलम ये था कि पूजा के पास अपनी बिगड़ी हुई तबियत के इलाज तक के पैसे नहीं थे. दरअसल, पूजा काफी लम्बे समय से टीबी और फेफड़े से जुड़ी बीमारी से ग्रसित थी. ऐसे में जब सलमान खान को इस बात का पता लगा था तो वे पूजा की मदद को आगे आए थे. वर्तमान में पूजा की सेहत ठीक है और सूत्रों की माने तो वे दोबारा फिल्मों में वापसी की तैयारी भी कर रही हैं.

इसे भी पढ़े -  सावधान! ड्राइविंग के दौरान मौत को बुलावा देती हैं ये 5 आदतें, आज ही बदलें वरना पड़ेगा पछताना

सवी सिद्धू (Savi Sidhu)

सवी सिद्धू को आप सभी गुलाल, ब्लैक फ्राइडे और पटियाला हाउस सहित कई बड़ी फिल्मों में देख चुके हैं. एक जमाने में सवी सिद्धू फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते थे लेकिन फिर उनकी लाइफ में बुरा समय आया. उनके पास घर चलाने तक के पैसे नहीं थे. मजबूरी में उन्हें खर्च के लिए सिक्योरिटी गार्ड तक की नौकरी करना पड़ा था. बाद में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और फिर कई बॉलीवुड सितारें उनके सपोर्ट में आगे आए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

महेश आनंद (Mahesh Anand)

महेश आनंद 90 के दशक में बॉलीवुड में विलेन की भूमिका निभाने के लिए महशूर थे. पिछले वर्ष ही उनका निधन हुआ था. वे अपने घर में अकेले रहते थे ऐसे में कई दिनों तक उनके देहांत की किसी को खबर भी नहीं थी. उनके शव को घर से सड़ी अवस्था में बरामद किया गया था. सूत्रों की माने तो वे खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे थे. पिछले 18 सालों से उनके पास कोई काम भी नहीं था.

सतीश कौल (Satish Kaul)

सतीश कौल बीते जमाने के अभिनेता हैं. वे अमिताभ बच्चन से लेकर दीलिप कुमार तक के साथ काम कर चुके हैं. सतीश की सभी जमा पूंजी एक बिजनेस में डूब गई थी. इस वजह से उनके पास पैसो की भारी कमी थी. बाद में वे तबियत बिगड़ने की वजह से हॉस्पिटल में भी थे. तब जनवरी 2019 में उनके बारे में एक खबर प्रकाशित हुई थी. इसके बाद पंजाब सरकार ने उन्हें 5 लाख की आर्थिक मदद दी थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

error: Content is protected !!