दुर्घटना के कारण बर्बाद हो गए ये फिल्मी सितारे, नही तो आज करते राज

दोस्तों बॉलीवुड में बहुत से ऐसे फेमस सितारे है जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है .  और दर्शको के दिलो में अपनी खास जगह बनाई .लेकिन ये सितारे अपनी इस फ़िल्मी करियर को ज्यादा दिन तक  बरकरार नही रख पाए.जिन्दगी में कभी कभी कुछ ऐसे हादसे हो जाते है जिससे इंसान का जीवन पूरी तरह बदल जाता है .ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के इन सितारों के साथ हुआ.इनके साथ किसी समय हुए हादसे की वजह से इनका फ़िल्मी करियर पूरी तरह बदल गया . कौन है वो सितारे जानने के लिए अंत तक पढ़े .

 



जीनत अमान

अपने समय कि खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल की जाने वाली जीनत अमान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई यादगार फिल्मों में अभिनय के जरिए जबरदस्त नाम कमाया है. लेकिन एक बार जीनत अमान के साथ उनके पति ने बहुत ज्यादा मारपीट की थी जिसकी वजह से उनकी आंख में गंभीर चोट आ गई थी, और इसकी वजह से ही इनका करियर लगभग समाप्त हो गया था. जीनत ने एक बार बताया था कि उनके पति ने उनको बेरहमी से पीटा था और इसी के बाद उन्होंने इनसे अलग होने का फैसला लिया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

              अनु अग्रवाल

अनु अग्रवाल आशिकी फिल्म में अहम किरदार में नजर आई थीं. लेकिन बताया जाता है कि साल 1999 में एक बार उनका घर लौटते वक्त एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से वह कोमा में चली गई थीं जो उनके साथ यह हादसा हुआ. उस समय वह अपने करियर के दौरान बुलंदियों को छू रही थी. हालांकि इस हादसे ने उनके करियर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया और इसके 30 दिनों बाद जब वह कोमा से निकली तो वह पहले जैसी स्थिति में नहीं थी.

              चंद्रचूड़ सिंह

चंद्रचूड़ सिंह ने बहुत कम समय में ही अपनी अच्छी खासी पहचान कायम की थी, लेकिन साल 2000 में हुए उनके साथ एक गंभीर हादसे ने उनके करियर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था. माचिस से अपने सफर की शुरुआत करने वाले चंद्रचूड सिंह का एक बार कार एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से उनके कंधे में गंभीर चोट आई थी. इस चोट को सही होने में लगभग 10 वर्ष का समय लग गया था. हाल ही में चंद्रचूड़ सिंह आर्य वेब सीरीज में दिखाई दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

              सुधा चंद्रन

सुधा चंद्रन के साथ महज 16 वर्ष की उम्र में ही एक दर्दनाक हादसा हो गया था. बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने गजब के डांस और एक्टिंग की बदौलत पहचान बनाने वाली सुधा चंद्रन ने इस हादसे से अपने पैर खो दिया था. बताया जाता है कि इस हादसे में उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था, जिसके बाद उनके इस पैर को अलग करके लकड़ी का पैर लगाया गया था. इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों के जरिए वापसी भी कोई, लेकिन उनकी पहले जैसी पहचान कायम नहीं रह पाई और वह गुमनामी में खो गई.

              साधना

छठे दशक की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में साधना की गिनती हो रही थी. एक से बढ़कर एक हिट फिल्में उन्होंने दी थी, लेकिन वे एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं. इस हादसे में उनकी आंखों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा था. इसके कारण उनका पूरा चेहरा ही बदल गया था. कई साल पहले एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान साधना दिखी थीं, लेकिन कोई उन्हें पहचान नहीं पा रहा था. वर्ष 2015 में साधना का निधन भी हो गया

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!