Big Breaking : BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली को कोरोना संक्रमित पाया गया है। गांगुली का कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव पाया गया है। बीसीसीआई के बॉस सौरव गांगुली ने सोमवार को कोविड 19 का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार की देर शाम को मिली और वो रिपोर्ट पाजिटिव थी।

 



गौरतलब है कि करीब एक साल पहले बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उस दौरान गांगुली की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन इस बार गांगुली की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली काफी समय से अपने कोलकाता स्थित घर पर ही रह रहे हैं।
लंबे समय तक रहे हैं टीम के कप्तान.
भारत के लिए करीब 12 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सौरव गांगुली लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान भी रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां तक कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2003 के विश्व कप का फाइनल मुकाबला भी खेला था, जिसमें टीम इंडिया को आस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वे देश को कई द्विपक्षीय और मल्टी नेशन सीरीज जिता चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

साल 1996 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सौरव गांगुली ने आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2008 में खेला था। इसके बाद वे आइपीएल में जरूर साल 2012 तक नजर आए, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इतना ही नहीं, वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट में एक प्रशासक और कोच के तौर पर भी नजर आए। उन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!