इस लड़की ने एक साथ पास की IIT और UPSC परीक्षा, सिर्फ 22 साल की उम्र में बनी IAS अफसर

नई दिल्ली. लोक संघ सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा (Civil Cervice Exam) को सबसे कठीन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और इसकी तैयारी के लिए स्टूडेंट्स को काफी फोकस करना पड़ता है. हालांकि, कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होते हैं जो अन्य कामों के साथ यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) भी क्लियर कर लेते हैं. ऐसी ही कहानी ओडिशा की रहने वाली सिमी करन (Simi Karan) की है, जिन्होंने आईआईटी व यूपीएससी परीक्षा एक साल में ही क्लियर कर लिया और पहले प्रयास में ही सिविल सर्विस परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बन गईं.



12वीं में रही थीं स्टेट टॉपर

मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली सिमी करन (Simi Karan) का पूरा बचपन छत्तीसगढ़ के भिलाई में बीता और अपनी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से की. सिमी के पापा डीएन करन भिलाई स्टील प्लांट में काम करते हैं और उनकी मां सुजाता भिलाई के दिल्ली पब्लिक स्कूल में टीचर हैं. सिमी ने 12वीं तक की पढ़ाई भिलाई कि दिल्ली पब्लिक स्कूल से ही की और बारहवीं में 98.4 प्रतिशत नंबर लाकर पूरे स्टेट में टॉप किया था.
12वीं के बाद आईआईटी में एडमिशन

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

DNA की रिपोर्ट के अनुसार, सिमी करन (Simi Karan) की शुरुआत में सिविस सर्विस में जाने की कोई योजना नहीं थी और इसलिए उन्होंने 12वीं के बाद आईआईटी का एंट्रेंस दिया. इसके बाद उनका सेलेक्शन आईआईटी बॉम्बे के लिए हुआ और वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने लगीं.

इंजीनियरिंग के दौरान इंटर्नशिप के वक्त सिमी करन (Simi Karan) पास के स्लम एरिया में बच्चों को पढ़ाने गईं तो उनके मन में लोगों की मदद करने का विचार आया, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रही थीं. इसके बाद उनके मन में किसी ऐसे फील्ड को ज्वॉइन करने का विचार आया, जिसके जरिए वह लोगों की मदद कर सकें. फिर उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का फैसला किया
इस तरह की यूपीएससी एग्जाम की तैयारी

सिमी करन (Simi Karan) ने इंजीनियरिंग के आखिरी साल में यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam) की तैयारी शुरू की और सेल्फ स्टडी करने का फैसला किया. सिमी कहती हैं कि उन्होंने सबसे पहले टॉपर्स के इंटरव्यू देखें और इंटरनेट की सहायता से अपने लिए किताबों की लिस्ट तैयार की. तैयारी के लिए जो स्टैंडर्ड बुक्स आती हैं, उनका चुनाव किया और हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि किताबें सीमित रखकर बार-बार रिवीजन करना है. तैयारी के लिए उन्होंने यूपीएससी के सिलेबस को छोटे-छोटे हिस्सों में कनवर्ट कर लिया, ताकि सिलेबस बोझ ना बने. उनका कहना है कि एग्जाम की तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा रिविजन जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

एक ही साल में पास की IIT और UPSC परीक्षा

सिमी करन (Simi Karan) ने बिना कोचिंग ज्वाइन किए सेल्फ स्टडी कर पहले ही प्रयास में यूपीएससी एग्जाम पास कर लिया. सिमी बताती हैं कि आईआईटी मुंबई से उनका ग्रेजुएशन मई 2019 में खत्म हुआ और जून में यूपीएससी की परीक्षा थी. उनके पास फाइनल तैयारी के लिए बहुत कम समय था, लेकिन कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट तरीके से की गई पढ़ाई काम आई और पहले प्रयास में ही यूपीएससी एग्जाम पास कर लिया.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

सिर्फ 22 साल की उम्र में बनीं आईएएस अफसर

सिमी करन (Simi Karan) ने यूपीएससी की सिविल सर्विसेज एग्जाम-2019 (UPSC CSE 2019) में ऑल इंडिया में 31वीं रैंक हासिल की. सिमी महज 22 साल की थीं, जब उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा पास की और आईएएस अफसर बनीं.

error: Content is protected !!