शाहरुख खान ने शुरू की ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, सामने आया किंग खान का धांसू Look, जानिए डिटेल्स…

शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले (Aryan Khan Drugs Case) में जमानत पर रिहा होने के दो महीने बाद, अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम फिर से शुरू कर दिया है. बुधवार को सुपरस्टार को फिल्म के सेट पर स्पॉट किया गया. किंग खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता काले रंग की टी-शर्ट और चश्मा पहने हुए एक शूट सेट में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाल मेसी बन में बंधे हैं. ये तस्वीर देखकर लोगों का मानना है कि वह ‘पठान’ की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. अब पता चला है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Start Shoot)ने ‘टाइगर 3′ की शूटिंग शुरू कर दी है.

 



एक सूत्र ने बताया, ‘पठान’ में शाहरुख के किरदार और ‘टाइगर 3’ से सलमान खान के किरदार के बीच एक क्रॉसओवर है. शाहरुख ने ‘टाइगर 3’ में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है और इसके लिए लगभग दो हफ्ते का शेड्यूल दिया है. सलमान, इन दिनों अपनी पर्सनल कमिटमेंट और बिग बॉस में बिजी हैं, जल्द ही शूटिंग के लिए अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ शामिल होंगे.”इसके बाद शाहरुख खान सीधे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग करेंगे. सूत्र ने आगे बताया, “शाहरुख को हाल ही में फिल्म के लिए अपने लुक में वापस आते देखा गया था. ‘टाइगर 3’ खत्म करने के बाद, वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए स्पेन के लिए रवाना होंगे. शाहरुख के साथ उनकी को-एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शामिल होंगी क्योंकि वे दोनों एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करते नजर आएंगे. इसके अलावा, शाहरुख फिल्म के लिए कुछ हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी करते नजर आएंगेसलमान खान लुक भी हुआ था लीक

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

इससे पहले सलमान खान के लुक की तस्वीरें और वीडियो फिल्म के सेट से लीक हुई थी. बताया जा रहा है कि भाईजान का यह लुक ‘टाइगर 3’ से ही है. फोटो में सलमान खान क्रू के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और बेहद अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं. वायरल हो रही फोटो में सलमान खान को व्हाइट टीशर्ट, रेड जैकेट और सिर पर रेड बैंडाना पहने देखा जा सकता है. उनकी दाढ़ी लाल और लंबी है और बाल भी कंधे तक बढ़े दिखाई दे रहे हैं.
तीसरी बार बनेगी जोड़ी सलमान-कैटरीना की जोड़ी

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

सलमान खान ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. ‘टाइगर 3’, टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें फिर से सलमान और कैटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दिखाई देगी. सलमान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फ्रेंचाइजी की 2012 में रिलीज हुई पहली फिल्म थी ‘एक था टाइगर’. इसके बाद 2017 में सलमान और कैटरीना स्टारर इसका सीक्वल रिलीज हुआ जिसका नाम था ‘टाइगर जिंदा’ है. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!