Gadar 2 से सामने आया Sunny Deol का फर्स्ट लुक, फैंस बोले ‘तारा सिंह इस बार 500 करोड़ कमाएगा’…

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद दोबारा इंडस्ट्री में वापसी करने का मन बना लिया है। सनी देओल के पास इस वक्त 3-4 फिल्में हैं, जिनमें से गदर 2 (Gadar 2) बहुचर्चित है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे। सनी देओल ने डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) के साथ मिलकर गदर 2 की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार निभाते दिखेंगे। गदर 2 में भी सनी देओल तारा सिंह का किरदार ही प्ले करते दिखेंगे, जो भारतीय सिनेमा के आइकॉनिक किरदारों में से एक है।

 



सनी देओल ने बीते दिन इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म गदर 2 से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वो पगड़ी लगाए दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूछें हैं। फैंस को गदर 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक काफी पसंद आया है और वो पंजाब के पुत्तर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दर्शकों ने फिल्म गदर 2 से सनी पाजी का लुक देखते ही कह दिया है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई करेगी।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

एक फैन ने सनी देओल की तस्वीर के नीचे लिखा है, ‘तारा सिंह वापस आ रहा है। बाकी सब हीरो तारा सिंह के सामने बौने नजर आएंगे।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘इस बार भी तारा सिंह बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आएगा। गदर 2 सिनेमाघरों में 500 करोड़ कमाएगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शकों में जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि गदर 2 से सनी देओल की बॉलीवुड में सफल वापसी हो जाएगी। सनी देओल एक जमाने में अपने एक्शन के लिए मशहूर थे। उन्हें इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन स्टार्स में से एक माना जाता है। आपको फिल्म गदर 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!