जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों, पंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी, जिले में कुल 75 पदों के लिए होगा निर्वाचन… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य अंतर्गत जिले के लिए उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों, पंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 28 दिसम्बर 2021 को प्रात: 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।



3 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख है।
4 जनवरी 2022 को प्रात: 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच), 6 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख, अपरान्ह 3 बजे के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन, प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

20 जनवरी 2022 को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा।
20 जनवरी 2022 को मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्रों में मतगणना की जाएगी। यदि आवश्यक हो तो 21 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे से तहसील/ खण्ड मुख्यालय पर मतगणना होगी।
22 जनवरी 2022 को प्रात: 9 बजे से खण्ड मुख्यालय में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में परिणाम की घोषणा की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

उप निर्वाचन 2021 के अंतर्गत जिले में कुल 75 पदों के लिए निर्वाचन होगा। जिसमें जनपद पंचायत सदस्य के 1, सरपंच के 9, पंच के 65 शामिल है।

error: Content is protected !!