ट्रेन हादसा : इंजन हुआ डिरेल, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, अधिकारी मौके पर पहुंचे

बिलासपुर. बिलासपुर रेलवे जोन के जोनल स्टेशन के यार्ड साइडिंग में इंजन डिरेल हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने ऐन मौके पर ब्रेक मार दी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।



जानकारी के अनुसार, हादसा जोनल स्टेशन के यार्ड साइडिंग में कटनी एंड में हुआ है। हादसे से लाइन नंबर-10 प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेन अनूपपुर जा रहा था। वहीं रेल इंजन के डिरेल होने से हादसे का शिकार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के आला अधिकारी पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

error: Content is protected !!