Rohit Sharma का 10 साल पुराना ट्वीट आज क्‍यों हो रहा है वायरल ? बेहद दर्द के साथ कही थी ये बात…

Rohit Sharma अब भारत की वनडे और टी20 टीम का नेतृत्‍व करेंगे जबकि विराट कोहली टेस्‍ट में कप्‍तानी संभालेंगे.



रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बुधवार को भारत की वनडे टीम का कप्‍तान नियुक्‍त कर दिया गया है. विराट कोहली (Virat Kohli) को इस पद से हटाते हुए चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के नेतृत्‍व वाली भारतीय चयन समिति ने यह विवादित निर्णय लिया. विराट पहले ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत की कप्‍तानी छोड़ चुके हैं. अब सफेद गेंद के क्रिकेट में रोहित और लाल गेंद के क्रिकेट में विराट भारत के कप्‍तान की भूमिका में नजर आएंगे. रोहित शर्मा के वनडे कप्‍तान बनने की घोषणा होने के बाद उनका 10 साल पुराना एक ट्वीट आज अचानक वायरल होने लगा. यह ट्वीट उस वक्‍त का है जब विश्‍व कप 2011 के लिए भारत की टीम का ऐलान किया गया था. रोहित को टीम में जगह नहीं दी गई.

इसे भी पढ़े -  2400 करोड़ रुपये का नुकसान हर सीजन में BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों को हो रहा? आखिरकार सामने आई वजह

रोहित (Rohit Sharma) ने लिखा, “विश्‍व कप के दल में जगह नहीं मिल पाने के कारण मैं काफी दुखी हूं. मुझे इससे आगे बढ़ना होगा. जो भी हुआ हो लेकिन सच कहूं तो ये मेरे लिए बड़े झटके की तरह है.”

इसे भी पढ़े -  2400 करोड़ रुपये का नुकसान हर सीजन में BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों को हो रहा? आखिरकार सामने आई वजह

बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विश्‍व कप 2011 से पांच साल पहले से क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय हैं. बेहद कम लोग यह जानते होंगे कि रोहित 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्‍ड कप के स्‍क्‍वाड का भी हिस्‍सा थे. रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने सर्वाधिक पांंच बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. वनडे में वो 10 मैचों में भारत का नेतृत्‍व कर चुके हैं, जिसमें से आठ मैचों में जीत मिली

Leave a Reply

error: Content is protected !!