नवविवाहिता की सुहागरात बन गई काली रात, गोली खिलाकर पति और उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म

इटावा. सुहागरात की सेज पर नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। इस घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पीड़िता ने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

 



शादी को लेकर हर लड़की के मन में कई तरह के सपने होते हैं, लेकिन इटावा में सामने एक एक वारदात से नवविवाहिता की सुहागरात काली रात बनकर सामने आई है। शादी के बाद एक नए खुशनुमा जीवन की आस लिए ससुसराल पहुंची. एक बिटिया के साथ सुहागरात की सेज पर दुष्कर्म हुआ है। युवती के साथ उसके पति और दो दोस्तों ने रेप किया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

जिले के चौबिया थाने में आए इस मामले के अनुसार, युवती की 28 नवम्बर को शादी हुई थी और 29 नवम्बर को वह ससुराल आई थी। ससुराल में पति ने उसे एक टेबलेट खाने के लिए दी और उसने खुद भी खाई। लड़की के अनुसार, टेबलेट खाने के बाद वह बेहोश हो गई और उसी दौरान उसके साथ गलत काम हो गया. जब युवती को होश आया तो दो युवक कमरे से बाहर निकलते दिखाई दिए। इस घटना से व्यथित पीड़िता के परिवार वाले पति और उसके दो दोस्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!