190 साल का ‘जोनाथन’ बना दुनिया का सबसे बूढ़ा जानवर, 1832 में हुआ था जन्म… जानिए इसके बारे में… विस्तार से…

क्या आप बता सकते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाला जानवर कौन है ? सही कहा, कछुआ। कछुए 100 साल से भी ज्यादा जीते हैं, लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे बूढ़े कछुए को जानते हैं ? अगर नहीं, तो आपको ‘जोनाथन’ के बारे में पता होना चाहिए, क्योंकि इस कछुए ने ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ का एक और टाइटल अपने नाम कर लिया है।



दरअसल, इस साल जोनाथन अपना 190वां जन्मदिन मना रहा है। मतलब, अब वो दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ है। बता दें, इससे पहले यह रिकॉर्ड तुई मलीला कछुए के नाम था, जो करीब 188 साल जिया था।

साल 1832 में पैदा हुआ था ये कछुआ!

रिपोर्ट्स के अनुसार, जोनाथन का जन्म 1832 में हुआ था, जो 2022 में 190 साल का हो रहा है। जोनाथन को साल 1882 में सेशेल्स से साउथ एटलांटिक आईलैंड सेंट हेलेना में लाया गया। उसके साथ 3 अन्य कछुए भी थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, जोनाथन उस वक्त पूरी तरह से वयस्क था, और कछुए के लिए पूरी तरह से वयस्क होने का मतलब है कि उसकी उम्र 50 साल होगी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

गवर्नर के घर बिताया अधिकांश जीवन

1930 में सेंट हेलेना के गवर्नर स्पेंसर डेविस ने जोनाथन को उसका नाम दिया था। बता दें, जोनाथन ने अपना अधिकांश जीवन गवर्नर के घर पर ही बिताया है, जहां वह तीन अन्य विशाल कछुओं की कंपनी का लुत्फ उठाता है। वैसे जोनाथन को इंसानों का साथ भी काफी रास आता है।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

काफी बुजुर्ग हो गया है जोनाथन

जॉनाथन के पैदा होने के बाद से दुनिया में कंप्यूटर आया है, कमर्शियल फ्लाइट्स आई हैं, पहला स्काई स्क्रेपर (1885) बना, आइफिल टावर बना (1887), दुनिया की पहली इंसानी फोटोग्राफ ली गई (1838) और ऐसी ही कई खोज हुईं।

पड़ रहा है बढ़ती उम्र का असर

जोनाथन को धूप सेंकना पसंद है। लेकिन गर्म के दिनों में वह छांव में रहता है। खाने में पत्ता गोभी, खीरा, गाजर, सेब, केला, सलाद पत्ता और मौसम के अन्य फल उसके फेवरेट हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र के कारण जोनाथन को कम दिखता है। सूंघने की शक्ति भी चली गई है। लेकिन वो अच्छे सुन सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

error: Content is protected !!