250 किलो की हो गई 3 साल की लीलिका, दुनियाभर में हो रही है वजन की चर्चा

ब्राजील की 59 वर्षीय रोसएंजेला डोस सांतोस लारा  एक टीचर हैं। कुछ साल पहले वो बाजार गईं और एक छोटा सा पिगी (सुअर) खरीद लाईं, लेकिन वह धीरे-धीरे बढ़ता गया और अब इतना बढ़ चुका है कि उसका वजन 550 पाउंड (250 किलोग्राम) हो गया है। दुनिया भर में यह विशालकाय पालतू सुअर चर्चा का विषय बन गया है, जिसका नाम लीलिका है।

 



दुकानदार ने किया था धोखा

‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब रोसएंजेला ने लीलिका को खरीदा था तो सोचा था कि वह छोटी सी पिगलेट बनेगी। लेकिन उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उसका वजन इतना बढ़ जाएगा। लेकिन हो गया। उनका कहना है कि दुकानदार ने उनके साथ धोखा किया। उसने कहा था कि यह एक छोटा पिगलेट (miniature piglet) है। हालांकि, अब लीलिका उन्हें बहुत प्यारी है। उसके भारी-भरकम वजन से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता!

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

3 साल है इस मादा सुअर की उम्र

लीलिका एक मादा सुअर है, जो 3 साल की उम्र में ढाई सौ किलो की गई है। वह ब्राजील के पुरवबे में रोसएंजेला के साथ उनके अन्य पालतू जानवरों के साथ घर में ही रहती है। जी हां, लीलिका का अपना बेडरूम है, जिसमें वह अपने गद्दे पर सोती है। उसके रूम में पंखा भी है जो उसे गर्मी से बचाता है।

रोज खाती है ढेर सारा खाना

लीलिका रोजाना 5 से 6 किलो फल और सब्जियां खा जाती है। वैसे रोज इतना खाना उपलब्ध करवाना रोसएंजेला के लिए आसान नहीं। इसके बावजूद भी वह उसे बोझ नहीं मानती।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

लीलिका को 2.5 लाख में भी नहीं बेचा

यहां तक उन्होंने उन तमाम लोगों का ऑफर ठुकराया है, जो लीलिको को खरीदने आए थे। इसमें 2.5 लाख रुपये का ऑफर भी शामिल है। सही में, अब दोनों के रिश्ते का धागा इतना मजबूत हो गया है कि उसे पैसा कैंची भी नहीं तोड़ सकती।

 

‘लोग मुझे पागल कहते हैं’

रोसएंजेला ने बताया, ‘कई बार लोग मुझे कोसते हैं, पागल कहते भी हैं। लेकिन मुझे लीलिका के साथ बहुत अच्छा लगता है। अब उन्हें कौन समझाए कि यह पागलपन नहीं जानवरों के प्रति प्रेम है।’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!