बच्चे के जन्म से ही 4 हाथ और 4 पैर, देखने वालों की उमड़ रही भीड़, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें…

कटिहारः  बिहार के कटिहार जिले में एक अनोखा बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे के शरीर में 4 हाथ और 4 पैर है। आसपास के इलाके में ये बच्चा कौतुहल का विषय बना हुआ है। लोग बच्चे का जन्म होने पर लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। लोगों ने बच्चे को भगवान का अवतार बताया है। बच्चे की तस्वीर भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

 



जानकारी के मुताबिक बिहार के कटिहार में मौजूद सदर अस्‍पताल में इस बच्‍चे का जन्‍म हुआ है। डॉक्‍टरों का कहना है कि बच्‍चा फिजिकली हैंडीकैप है और असामान्‍य है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि इसे अनोखा बच्चा नहीं कहना चाहिए। पश्चिम बंगाल निवासी बच्चे के पिता ने कहा जन्‍म से पहले बच्‍चे की जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड भी करवाया था लेकिन जांच रिपोर्ट में डॉक्‍टरों ने यही बताया था कि बच्‍चा सही है।हालांकि, जन्‍म के बाद बच्‍चा चर्चा का केंद्र बन गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

वहीं बच्‍चे का परिवार चाहता है कि उनका बच्‍चा नॉर्मल जिंदगी जिए, इसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। लेकिन परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है जिसकी वजह से समस्या आ सकती है।

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!